दिल्ली पुलिस ने कमिश्नर बीएस बस्सी को जेएनयू छात्रों के खिलाफ अपनी जांच रिपोर्ट सौंपते हुए कहा है कि यूनिवर्सिटी में 9 फरवरी को मौजूद चश्मदीद गवाहों ने कहा है कि शहादत दिवस कार्यक्रम के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे नहीं लगे थे।
मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 9 फरवरी मामले में जी न्यूज पर चलाए गए वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी। उस एफआईआर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने की बात कही गई है। वहीं उक्त वीडियो की सत्यता पर सवाल उठने के बाद विश्व दीपक जो जी न्यूज में प्रोड्यूसर थे उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
उक्त पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला वीडियो में दरअसल 'भारतीय कोर्ट जिंदाबाद' के नारे लगे थे ना कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के। वहीं जी न्यूज के सुधीर जो पहले इस वीडियो के सपोर्ट में खड़े थे और उसे सही बता रहे थे वो विश्व दीपक के इस्तीफे को चैनल का आंतरिक मामला बता रहे हैं।