फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का ताज मान सिंह होटल सर गंगाराम अस्पताल से अटैच, अन्य पांच अस्पताल भी होटलों से जुड़े

Tue, 16 Jun 2020 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Taj Mansingh Hotel
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने ताज मान सिंह होटल को सर गंगा राम अस्पताल से अटैच कर दिया गया है। अब इस होटल में कोरोना मरीजों का इलाज होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सर गंगा राम अस्पताल की होगी। इसके साथ ही पांच अन्य होटलों को भी दिल्ली के पांच अस्पतालों से अटैच किया गया है ताकि मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाई जा सके।

विज्ञापन


ताज मान सिंह होटल के अलावा होटल क्राउन प्लाजा को बत्रा अस्पताल से, होटल सूर्या को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और होली फैमिली अस्पताल से, होटल सिद्धार्थ को बीएल कपूर अस्पताल से, होटल जिवितेश को सर गंगा राम सिटी अस्पताल से, होटल शेरेटन को मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल से अटैच किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जब किसी होटल को अस्पताल से अटैच किया जाता है तो दोनों संस्थानों के निम्न दायित्व होते हैं:
1- होटल जिसे अस्पताल से अटैच किया गया है उसमें से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे को हटाने की जिम्मेदारी अस्पताल की होगी।
2- मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस अस्पताल मुहैया कराएगा।
3- होटल स्टाफ की कमी होने पर अस्पताल द्वारा स्टाफ मुहैया कराया जाएगा।
4- होटल के स्टाफ को ट्रेनिंग और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने होंगे।
5- सभी सेवाएं जैसे रूम, हाउसकीपिंग, सैनिटाइजेश का काम, मरीजों को खाना आदि सब होटल मुहैया कराएगा।
6- मरीजों से जो चार्ज लिया जाए वो अस्पताल कलेक्टर करेगा और फिर वो होटल को पेमेंट करेगा।
7- अस्पताल को अपने मेडिकल स्टाफ को होटल में अपने खर्च पर ही ठहराना होगा, इसके रेट दोनों पक्ष मिलकर तय करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें