इंडिया गेट की सुरक्षा में तैनात जवान
- फोटो : Social media
'इंडिया गेट पर बम फटने वाला है...हॉक्स कॉल कर दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को कल एक हॉक्स कॉल आई थी। फोन करने वाले ने कहा कि, इंडिया गेट पर बम फटने वाला है।
इस कॉल के बाद से ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल रूप से सोमवार को इंडिया गेट के पास तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में कॉल को हॉक्स करार दिया गया।
इसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कॉलर को फरीदाबाद से पकड़ा है और फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।