फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली की सड़कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत मंडपम समेत 10 प्रमुख इलाकों में सड़क सुधार, पर्यटन स्थलों तक जाने वाले मार्ग भी होंगे दुरुस्त
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और अहम इलाकों को संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भारत मंडपम, हैदराबाद हाउस, विज्ञान भवन, अंबेडकर भवन, सुषमा स्वराज भवन और राजघाट समेत 10 प्रमुख स्थानों पर सड़क सुधार व सुंदरीकरण का काम शुरू किया है। सम्मेलन स्थल से जुड़े मार्गों और प्रमुख पांच सितारा होटलों के आसपास भी जरूरी सुधार किए जाएंगे।
ब्रिक्स सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में प्रस्तावित है। इसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने पीडब्ल्यूडी समेत संबंधित एजेंसियों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुधार कार्य के तहत सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे और क्षतिग्रस्त जालियों की मरम्मत होगी। गायब सड़क संकेतक दोबारा लगाए जाएंगे। सड़कों और आसपास की दीवारों पर अनधिकृत लेखन व अन्य विरूपण हटाया जाएगा। फुटपाथ और सड़क के बीच के मध्य भाग को भी व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन

जलभराव रोकने पर भी जोर
बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई कराई जाएगी। प्रमुख मार्गों पर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने, पेड़ों की छंटाई और सड़कों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। विदेशी मेहमानों के संभावित आवागमन को देखते हुए कुतुब मीनार, लाल किला, हुमायूं का मकबरा, कनॉट प्लेस, दिल्ली हाट और महरौली पुरातत्व पार्क जाने वाले मार्गों पर भी जरूरी मरम्मत और सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें