पूर्वी दिल्ली। जग प्रवेश चंद्र अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी, जमा पानी और सफाई व्यवस्था की बदहाली ने मरीजों व उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। अस्पताल की दीवारों व कोनों पर गुटखा-पान की पीक के निशान दिखते हैं, वहीं कई स्थानों पर पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप है। जिससे डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया का खतरा बढ़ गया है।
मरीज राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में कूड़ा बिखरा पड़ा है और सीढ़ियों पर शौच किए जाने के कारण दुर्गंध आती है। सुमित गोला ने सवाल किया कि जब इलाज देने वाले संस्थान में स्वच्छता के मानक नहीं दिखेंगे, तो आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के प्रयास कितने प्रभावी होंगे? संवाद