फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली दिवस पर जारी होगा दिल्ली का आधिकारिक लोगो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने चयनित लोगो की जांच परख के लिए की खास बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का अपना आधिकारिक लोगो एक नवंबर को दिल्ली के स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह लोगो राजधानी की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। यह आधुनिक, पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन को दर्शाएगा। इसमें दिल्ली की संस्कृति और विकास का सामंजस्य भी परिभाषित होगा।


दिल्ली के आधिकारिक लोगो का चयन करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया था। शनिवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस समिति की बैठक हुई। इसमें पीडब्ल्यूडी, जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण, उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, विशेषज्ञ समिति के सदस्य व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में उन सभी लोगो पर विचार विमर्श किया गया, जिसे समिति ने चयनित किया है। इनमें दिल्ली की विशिष्ट पहचान, गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, विकास और जनता की आकांक्षाओं को दर्शाया गया है। मंत्रणा के बाद चुनिंदा लोगो का चयन किया गया है। जल्द एक और बैठक में दिल्ली का आधिकारिक लोगो तय होगा।
विज्ञापन


दिल्ली को बनाना है एक सशक्त ब्रांड : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा, देश के अधिकतर राज्यों का अपना लोगो है, जो उस राज्य की पहचान है। लेकिन अभी तक दिल्ली का कोई आधिकारिक लोगो नहीं है। उनकी सरकार बनते ही लोगो के चयन को लेकर काम शुरू कर दिया गया। लोगो के डिजाइन व उसके चयन के लिए माईजीओवीडॉटइन पोर्टल पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता हुई। पूरे देश से 1800 से अधिक प्रविष्टियां, डिजाइन मिले। मूल्यांकन करने और उनमें से चयन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति बनी, जिसने सभी लोगो डिजाइन प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया और उनमें से कुछ का चयन किया। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली को एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें