फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की सलाह- अपनी परेशानियों के लिए एलजी के यहां प्रदर्शन करें दिल्लीवासी

Fri, 05 Aug 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आशुतोष
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद चुनी हुई सरकार का खास औचित्य नहीं रह गया है। पार्टी ने उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश की तरह सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली सरकार के हक में फैसला आने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता आशुतोष ने पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय शुरू हुआ है। उन्होंने कहा जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक दिल्ली सरकार हाईकोर्ट के फैसले का पालन करेगी।

आशुतोष ने कहा कि नई परिस्थिति में दिल्ली सरकार के फैसले को उपराज्यपाल मानने को बाध्य नहीं हैं। ऐसे में चुनी हुई सरकार का कोई औचित्य नहीं रह जाता। अब बहस इस पर होनी चाहिए कि चुने हुए मुख्यमंत्री, विधायक का क्या मतलब है? दिल्ली में चुनाव का कोई महत्व नहीं है, इससे लोकतंत्र की मूल आत्मा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


आशुतोष ने दिल्लीवासियों को सलाह दी कि अब पानी, बिजली, सड़क, वेतन, पेंशन से जुड़ी दिक्कत होने पर उपराज्यपाल के यहां विरोध प्रदर्शन करें। कोई भी परेशानी होने पर उपराज्यपाल से अपील करना बेहतर होगा।

आशुतोष ने सवाल किया कि उपराज्यपाल के पास एसीबी है और दिल्ली के प्रशासक होने के बावजूद वे अब तक शीला दीक्षित को  गिरफ्तार नहीं करवा पाए हैं। सीएनजी फिटनेस घोटाले की जांच क्यों नहीं पूरी हुई। डीडीसीए घोटाले की जांच आगे क्यों नहीं बढ़ी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस मामले की अपील सुप्रीम कोर्ट में करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें