फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले छह दिन दिल्लीवालों के लिए भारी: बेहद खराब हवा में लेनी होंगी सांसें, फेफड़ों में घुलेगा जहर; घुटेगा दम

Sat, 26 Oct 2024 08:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को हवा पूर्व से उत्तर-पश्चिम से पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वेंटिलेशन इंडेक्स 5600 घनमीटर प्रति सेकेंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 1500 घनमीटर प्रति सेकेंड रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
दिल्ली में सांसों पर संकट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में रविवार से अगले छह दिन तक लोगों को बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रह सकता है। ऐसे में लोगों को वायु प्रदूषण और परेशान करेगा। उधर, शनिवार को हवा की दिशा व गति बदलने से वायु प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। हालांकि, लोगों ने खराब हवा में सांस ली। दिल्ली का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया। यह शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक कम है।

विज्ञापन

आनंद विहार, रोहिणी, द्वारका, मुंडका और बवाना सहित 11 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार रहा। यह बेहद खराब श्रेणी में हवा है, जबकि डीटीयू, अशोक विहार, आईटीओ समेत 20 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। 

रविवार को हवा पूर्व से उत्तर-पश्चिम से पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वेंटिलेशन इंडेक्स 5600 घनमीटर प्रति सेकेंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 1500 घनमीटर प्रति सेकेंड रहने का अनुमान है। 

डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, शनिवार को हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 14.808 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.468 फीसदी रही, जबकि शुक्रवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 14.603 फीसदी रही।

एनसीआर में प्रदूषित शहर
शहर एक्यूआई
दिल्ली 255
गाजियाबाद 256
ग्रेटर नोएडा 232
नोएडा 209
फरीदाबाद 170
गुरुग्राम 146

(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
 

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
आनंद विहार---------376
जहांगीरपुरी----------333
वजीरपुर------------312
मुंडका-------------303
एनएसआईटी द्वारका----279
नजफगढ़-----------200
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
 
विज्ञापन

सुबह व शाम गुलाबी ठंड का होने लगा अहसास
दिल्ली में दिन के समय लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। वहीं, सुबह व शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें