फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : जिम मालिक की हत्या की साजिश के आरोप में जोया गिरफ्तार, फरारी के दौरान की थी गैंगस्टर से शादी

Wed, 26 Feb 2025 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

उसे हत्या मामले में आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जोया खान ने नादिर शाह हत्या मामले में शूटरों को कई बार पनाह दी थी। साथ ही उन्हें खर्चा भी देती थी।
विज्ञापन
जोया खान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पॉश इलाके में शामिल ग्रेटर कैलाश-एक में जिम संचालक नादिर शाह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी जोया खान को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


उसे हत्या मामले में आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जोया खान ने नादिर शाह हत्या मामले में शूटरों को कई बार पनाह दी थी। साथ ही उन्हें खर्चा भी देती थी। हाशिम बाबा तिहाड़ जेल से जोया खान को निर्देश देता था। कई बार जोया तिहाड़ भी उससे मिलने जाती थी। उसे महंगी कारें चलाने का बहुत शौक है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जोया खान की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे नादिर शाह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जोया ने ही हाशिम बाबा के कहने पर जिम मालिक की हत्या करवाई थी। उसने ही हथियार तस्करों से शूटरों को हथियार दिलवाए थे। साथ ही हथियार तस्करों से कोर्डिनेशन करवाया था। 
विज्ञापन


हत्या करने वाले शूटरों को पनाह दी थी। वह शूटरों के ठहरने की व्यवस्था करवाती थी। जिम संचालक नादिर शाह की पिछले साल उसके जिम के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जांच में ये बात सामने आई है कि नादिर शाह की हत्या गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई ने करवाई थी। लारेंस की उस समय तिहाड़ में बंद हाशिम बाबा से मोबाइल फोन पर बात होती थी। पता लगने पर हाशिम बाबा ने फोन को फ्लश में डाल दिया था। 

जोया को रील डालने का शौक है : दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जोया खान को रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने का बहुत शौक है। उसने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर हजारो रील डाल रखी है। कुछ रील में तो उसने लहंगा पहना हुआ है। ज्यादा रील में वह हिंदी फिल्मों के गाने गाते व डांस करती हुई दिखाई दे रही है। 

महंगी गाड़ियां चलाने का शौक है : जोया खान को महंगी गाडि़यां चलाने का शौक है। उसने इंस्टाग्राम पर डाली अपनी कई रील में पोर्चे व फॉरच्यूनर कार चलाती हुई दिखाई दे रही है। कई अन्य महंगी गाड़ियों के साथ भी उसकी रील है। 

फरारी के दौरान गैंगस्टर से शादी की थी
जोया व हाशिम का प्यार वर्ष 2017 से ही परवान चढऩे लग गया था। हाशिम ने अपनी फरारी के दौरान जोया से अपने घर पर ही निकाह किया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। जोया को दिल्ली समेत देश के बड़े से बड़े क्लब में जाने का शौक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें