दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां रूम में एक युवक का शव पाया गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल का घेराव कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर के एक होटल में एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नितेश के रूप में हुई है। जांच कर रही पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
नितेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी बीमारी से परेशान था और इसीलिए वो जान दे रहा है। पुलिस अब मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया है कि युवक ने यू-ट्यूब पर देखकर जहरीली गैस का पाइप मुंह में लगाकर खुदकुशी की है। युवक का शव होटल के पहली मंजिल पर कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें गंभीर बीमारी होने का जिक्र किया गया है। युवक ने लिखा कि परिजनों का लाखों का खर्चा नहीं कराना चाहता। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा। युवक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से गुरुवार को को करवाया जाएगा।