फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने पिटाई से मौत होने का लगाया आरोप

Mon, 22 Jul 2019 10:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक मुकेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुंडका थाने में सोमवार सुबह पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक को टीबी की बीमारी थी। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई तो उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

युवक की शिनाख्त मुकेश (26) के रूप में हुई है। उसके भाई मनोज ने बताया कि मुकेश टिकरी गांव में रहता था और उसका प्लास्टिक का काम था। 18 जुलाई को मुकेश पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की लड़की के साथ चला गया था। 
विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने मुंडका थाने में उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। परिवार का आरोप है कि लड़की के परिजन लड़की को नाबालिग बता रहे हैं, लेकिन वह बालिग है और मुकेश के साथ मर्जी से उसकी बाइक पर बैठकर गई थी। 
 
विज्ञापन

शिकायत के बाद रविवार शाम जयपुर पुलिस ने मुकेश को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना पर मुंडका थाना पुलिस सोमवार सुबह उसे दिल्ली ले आई। 

मनोज के मुताबिक, करीब सवा 9 बजे सुबह पुलिस ने भाई की तबियत खराब होने की सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा था। साढ़े 12 बजे पुलिस ने मुकेश की मौत की सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकेश का चेहरा लहूलुहान था और शरीर पर भी चोट के निशान थे। पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है।

मुकेश के साथ मारपीट नहीं की गई है। उसे टीबी की बीमारी थी। पूछताछ के दौरान उसकी तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-सेजू पी कुरुविला-जिला पुलिस उपायुक्त।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें