प्रभात प्रकाशन इस बार 300 नई पुस्तकें लेकर आया है। इनमें भगत सिंह की जेल डायरी, अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर केंद्रित तीन पुस्तकें, टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एप्पल, गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट आदि पर रोचक व जानकारीपरक पुस्तकें शामिल हैं।
मेले में पाठकों को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा ओडिय़ा, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत अन्य भाषाओं में कहानी की पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी।
मशहूर हिंदी हास्य कवि काका रहाथरसी की दो नई पुस्तकें ‘काका के ठहाके’ और ‘काका के गोलगप्पे’ भी पाठकों को रोमांचित करेंगी। मेले में पाठकों के विश्वभर के लेखकों की लाखों किताबों को एक साथ देखने का अवसर मिलेगा।
प्रगति मैदान में पुस्तक मेले के साथ ही शनिवार से नक्षत्र एक्सपो भी शुरू हो रहा है। इसमें दर्शकों के लिए देशभर के ज्योतिषाचार्य, टैरो कार्ड रीडर, रत्नों के ज्ञाता और वास्तुशास्त्री मौजूद होंगे। यहां आए विद्वान अपने-अपने तरीके से लोगों का भविष्य बताएंगे।
नक्षत्र में दर्शकों के लिए एस्ट्रॉलोजी सॉफ्टवेयर, आध्यात्मिक और उपचारक वस्तुएं, बेशकीमती रत्न, योगा बुक्स, वास्तु (भारतीय) और चीनी वास्तुशास्त्र (फेंग शुई), मंत्रों की सीडी, हर्बल उत्पाद और चुंबकीय चिकित्सा समेत अन्य चीजें उपलब्ध रहेंगी। प्रगति मैदान के गेट नंबर-1 के पास स्थित लांज ए और बी में 6 से 14 जनवरी तक यह एक्सपो चलेगा।