फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को पांचवीं मंजिल से फेंका, मौत

Tue, 30 Apr 2019 02:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। मामला चांदनी महल के कलां महल की गोंदनी गली का है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पांचवी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिला का पति अपने कमरे में सो रहा था और उसका प्रेमी घर पहुंच गया। महिला और उसका प्रेमी आपस में बातें कर ही रहे थे कि पति की नींद खुल गई और सारी बात उसके सामने आ गई।

तीसरे शख्स को अपने घर में देख पति को गुस्सा आ गया और तीनों में बहस शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह बहस हाथापाई तक पहुंच गई और इसी बीच में महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति को पांचवीं मंजिल से नीचे गिरा दिया। इस हादसे में पति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें