फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम जाएगी दिल्ली, NCR के कई रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
67वें गणतंत्र दिवस समारोह के चलते मंगलवार सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक दिल्ली की रफ्तार थमी रहेगी। दिल्ली की रफ्तार थमने का असर राजधानी समेत एनसीआर ही नहीं, बल्कि कई राज्यों पर भी पड़ेगा, क्योंकि डीटीसी बसों के राजधानी समेत एनसीआर के रूट डायवर्ट होने के अलावा आईएसबीटी से रिंग रोड होकर गुजरने वाली बसों के पहिये भी थम जाएंगे।
विज्ञापन


आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आनंद विहार व सराय काले खां से उत्तर प्रदेश, राजस्थान,  उत्तराखंड व हरियाणा जाने वाली लगभग पांच सौ से अधिक रूट प्रभावित होंगे, जोकि रिंग रोड से होकर गुजरते हैं, क्योंकि परेड के दौरान आईटीओ स्थित रिंग रोड का फ्लाईओवर भी बंद किया जाएगा। जिसके चलते बस अड्डे से सुबह नौ से 12 बजे के बीच चलने या गुजरने वाली बसों को रोका जाएगा।

वहीं, कश्मीरी गेट से रिंग रोड होकर फरीदाबाद, गुड़गांव जाने वाली बस सेवा भी प्रभावित होगी। इसके अलावा एनएच 8 से होकर कश्मीरी गेट आईएसबीटी, रिंग रोड होकर धौलाकुआं जाने वाली बस नारायणा, आजादपुर, जीटीबी नगर से होकर जाएंगी। गाजियाबाद की ओर से आने वाली बसों को मोहन नगर से भोपुरा चुंगी से वजीराबाद की ओर से रिंग रोड पर मोड़ा जाएगा। वहीं, डीटीसी के 150 से अधिक रूट प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक बंद रहेगी मेट्रो पार्किंग

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर मंगलवार (26 जनवरी) को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में बदलाव किया गया है। परेड मार्च के चलते प्रगति मैदान और मंडी हाउस पूरी तरह से बंद रहेंगे। ब्ल्यू लाइन तीन लूप पर चलेगी। जबकि येलो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक, रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन दोपहर तक बंद रहेंगे। हालांकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

दिल्ली मेट्रो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कम्युनिकेशन अनुज दयाल के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के निर्देश पर द्वारका से नोएडा / वैशाली के बीच चलने वाली ब्ल्यू लाइन सेवा तीन हिस्सों में चलेगी। द्वारका से बाराखंभा मेट्रो स्टेशन तक और वैशाली से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन व नोएडा सिटी सेंटर से आने वाली ट्रेन इंद्रप्रस्थ तक ही सेवाएं देगी।

जबकि समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन और एस्कॉर्ट मुजेसर से आईटीओ के बीच चलने वाली वायलेट लाइन पर केंद्रीय सचिवालय, रेस कोर्स, पटेल चौक व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक और पटेल चौक व रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन पौने नौ से दोपहर 12 बजे तक यात्रियों के स्टेशन के अंदर आने व जाने पर रोक रहेगी। वहीं, दिल्ली समेत एनसीआर के मेट्रो स्टेशन में मेट्रो पार्किंग 25 जनवरी शाम छह से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें