गाजियाबाद में सस्ता आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आवास विकास परिषद ने एक बार फिर मंडोला विहार योजना में समाजवादी आवास योजना लांच कर दी है।
समाजवादी योजना के अंतर्गत गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को अपना आशियाना मिल सकेगा। परिषद ने योजना का रजिस्ट्रेशन खोल दिया है। परिषद ने जुलाई 2015 में योजना के करीब चार हजार फ्लैट लांच किए थे।
तब योजना का अच्छा रिस्पांस परिषद को नहीं मिला था। परिषद ने 26 जनवरी से एक बार फिर योजना के रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं।
योजना में करीब 2400 टू बीएचके और 1200 वन बीएचके फ्लैटों के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि योजना में अगले एक माह तक आवेदन किया जा सकते हैं।
10 से 15 लाख के होंगे फ्लैट
फ्लैट को निम्न और मध्य आय वर्ग की पहुंच में रखने के लिए इनकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच रखी गई है। वन बीएचके फ्लैटों की कीमत करीब 10 लाख और टू बीएचएके की कीमत 14-15 लाख रुपये है।