फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दोस्ती तोड़ी तो युवक ने कर दिया युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला... आरोपी अंबाला से गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2023 12:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि सोमवार को दिन में 12.05 सुखविंदर ने युवती को मिलने की बात कर बुलाया था। युवती कार चलाना सीख रही थी। वहां से वह सीधे सुखविंदर से मिलने पहुंची। आरोपी पीड़िता को मजलिस पार्क स्थित एक पतली गली में ले गया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दोस्ती तोड़ने पर एक सिरफिरे ने युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद 21 साल की युवती को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोपी दिल्ली से फरार हो चुका था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ शुक्ला (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि युवती पढ़ाई के लिए कनाडा जा रही थी। सुखविंदर इसका विरोध कर रहा था। इसी बात पर उसने उससे दोस्ती तोड़ दी थी। बाद में आरोपी ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद एक सीसीटीवी वायरल हुआ, जिसमें आरोपी पीड़िता को हाथ पकड़कर सूनसान गली में ले जाता हुआ दिख रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ केवल पार्क आदर्श नगर में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। युवती 12वीं कक्षा पास करने के बाद विदेश जाने की तैयारी कर रही थी। उसने कनाडा जाने के लिए सभी परीक्षाएं पास कर ली थीं। उसकी विदेश जाने की लगभग पूरी तैयारी थी। आरोपी सुखविंदर उसके विदेश जाने पर ऐतराज जता रहा था। दोनों के बीच तकरार हो रही थी।आरोप है कि सोमवार को दिन में 12.05 सुखविंदर ने युवती को मिलने की बात कर बुलाया था। युवती कार चलाना सीख रही थी। वहां से वह सीधे सुखविंदर से मिलने पहुंची। आरोपी पीड़िता को मजलिस पार्क स्थित एक पतली गली में ले गया। वहां आरोपी ने बातचीत के बाद पीड़िता से विदेश न जाने के लिए मना करने पर आरोपी अचानक चाकू निकाला और हमला कर दिया।

शोर-शराबा हुआ तो आरोपी पीड़िता को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अंबाला में छिपा हुआ है। स्पेशल स्टाफ की एक टीम को अंबाला भेजा गया। वहां टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर मंगलवार शाम को उसे दबोच लिया गया। पुलिस उसे दिल्ली ले आई। अब उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें