फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बच्चों की लड़ाई में आमने-सामने आ गए दो समुदाय, पत्थरबाजी की आई नौबत, तीन गिरफ्तार और हिरासत में 37 लोग

Thu, 05 May 2022 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कड़ा संदेश देने के लिए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दंगे की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
दिल्ली के वेलकम इलाके में दो समुदाय आमने सामने आए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वेलकम इलाके में दो बच्चों की लड़ाई से शुरू हुआ झगड़ा दो समुदायों के बीच विवाद का कारण बन गया जिसमें दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यहां तक कि नौबत पत्थरबाजी तक पहुंच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 37 लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वेलकम इलाके के फोटो चौक पर दो समुदाय के बीच झगड़ा और पथराव हुआ। इसके बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

पार्क में खेलते वक्त बच्चों के बीच हुआ झगड़ा

उत्तर-पूर्वी डीसीपी दिल्ली संजय कुमार सेन ने बताया कि हमें सूचना मिली कि फोटो चौक वेलकम पर दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पार्क में खेलते समय बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था।

डीसीपी ने बताया कि एक एफआईआर दंगे की धारा में भी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें