फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, तीन दिनों तक शीत लहर व घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

Wed, 21 Dec 2022 07:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 दिसंबर के बीच पश्चिम हिमालय क्षेत्र में कहीं-कहीं वर्षा व बर्फबारी की संभावना है। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
ठिठुरन वाली सर्दी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। अभी तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने लगी है। इस कारण राजधानी में बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिसंबर में पहली बार ऐसा हुआ। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 और सबसे कम अधिकतम तापमान जाफरपुर में 17 डिग्री दर्ज हुआ।

इधर, बुधवार को भी कोहरे का सितम जारी रहा। मंगलवार देर रात ढाई बजे पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर 400 मीटर तक रह गई। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर 500 मीटर तक पहुंच गई। 

आईएमडी के अनुसार बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर, घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 से 200 मीटर, मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर और हल्का कोहरा होने पर 501 से 1,000 के बीच दर्ज का जाती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 दिसंबर के बीच पश्चिम हिमालय क्षेत्र में कहीं-कहीं वर्षा व बर्फबारी की संभावना है। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

विभाग ने 23 से 25 दिसंबर तक दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में शीत लहर व घने कोहरे के छाए रहने की संभावना जताई है। इस कारण न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें