फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पारा 40 पार: गर्मी से लोगों का हो रहा बुरा हाल, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

Wed, 11 May 2022 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बुधवार को बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 41.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बने असानी चक्रवात का असर दिल्ली-एनसीआर में खत्म हो गया है। यही वजह है कि बुधवार को पारा 40 को पार कर गया। सूरज के तल्ख तेवरों की वजह से दिन भर लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 41.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 39 से 65 फीसदी रहा। दिन भर तेज धूप खिली रही व दिल्ली के बाहरी इलाकों में लू रिकॉर्ड की गई। नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक 43.3 व पीतमपुरा में 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन से चार दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें