फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: राजधानी में कल से बारिश के आसार, पांच दिन मौसम रहेगा कूल-कूल, चलेंगी तेज हवाएं

Wed, 26 Apr 2023 02:29 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आईएमडी ने जानकारी देते हुए कहा कि 27 अप्रैल से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और एक मई तक हल्की बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
weather delhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। तेज धूप परेशान करती है तो कभी हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो जाता है। मौसम का ऐसा मिजाज मई के शुरुआत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 अप्रैल से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। इस कारण 27 अप्रैल से एक मई तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बीच 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

विज्ञापन

गर्मी और तपिश से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला
20 अप्रैल से पहले दिल्ली में थी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में 20 अप्रैल से पहले गर्मी ने तेवर कड़े कर लिए थे। तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था। लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हुई बारिश ने मौसम को अब तक सुहावना बनाया हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : ANI
दिल्ली में 27 अप्रैल से बारिश
दिनभर बादलों और धूप की लुकाछिपी के साथ हवा चलती रही। इससे मौसम सुहाना बना रहा। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इससे 28 अप्रैल से पारा गिरना शुरू होगा। तापमान 32-34 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अमूमन 26 से 30 अप्रैल के बीच तापमान 39 डिग्री और एक से 5 मई तक तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें