फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आज छा सकता है घना कोहरा, छह जनवरी से रहेगा कोल्ड डे, येलो अलर्ट जारी

Wed, 04 Jan 2023 12:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में भी पारा और गिर सकता है। विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चली बर्फीली हवा और दिन में छाए बादल से ठिठुरन महसूस हुई। मौसमी दशाएं अनुकूल न रहने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार मौसमी दशाओं के अनुकूल न होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। आने वाले दिनों में भी पारा और गिर सकता है। विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है। 

विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मयूर विहार इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 

विभाग के अनुसार दिल्ली के मुकाबले एनसीआर क्षेत्र के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान एनसीआर के गाजियाबाद में 14.3 डिग्री, गुरुग्राम में 15.4 डिग्री और फरीदाबाद में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। छह जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

विभाग ने माने तो बुधवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज होगा।
विज्ञापन

पूर्वानुमान: आसमान साफ व सुबह के समय घना कोहरा रहेगा।
अधिकतम तापमान: 16.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 8.5 डिग्री सेल्सियस
4 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:38 मिनट
5 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें