दिल्ली के लोगों को अभी तक तो कोरोना और प्रदूषण ने ही परेशान किया हुआ था लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस बार राजधानीवासियों को ठंड भी बहुत सताएगी। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 1994 के बाद पहली बार अक्तूबर के किसी दिन में दिल्ली का तापमान 12.5 सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग दिल्ली के अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी के सफदरजंग में आज दिन का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो 26 सालों में अक्तूबर माह में दर्ज सबसे कम है।