फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मानसून की विदाई: सामान्य से 61 फीसदी अधिक बारिश हुई दर्ज, एक जून से अब तक कुल 1029.9MM बारिश रिकॉर्ड

Wed, 02 Oct 2024 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर से दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को विदा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून की विदाई एक सप्ताह देरी से हुई है। इस मानसून सीजन में एक जून से अब तक कुल 1029.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। यह सामान्य से 61 फीसदी अधिक है। दो साल बाद मानसून में 1000 मिमी से अधिक बरसात हुई है। इससे पहले 2021 में 1169.7 मिमी, 2022 में 516.9 मिमी और 2023 में 6089 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

विज्ञापन

गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में अगले तीन दिन तेज धूप निकलने वाली है। हालांकि, मौसम में नमी कम होने की वजह से लोगों को पहले जैसी गर्मी नहीं झेलनी होगी। बुधवार को सुबह से धूप खिली रही। हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दोपहर में तेज धूप खिलने से लोग गर्मी से परेशान दिखे।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जोकि 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2 अक्तूबर का दिन 2014 के बाद सबसे गर्म रहा। इस दिन 2014 को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। साथ ही, न्यूनतम तापमान इस दिन 2021 के बाद अधिक रहा, जोकि 26.2 डिग्री रहा था। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, सबसे अधिक तापमान लोदी रोड इलाके का रहा। यहां 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगस्त में हुई सबसे अधिक बारिश
दिल्ली में इस मानसून में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक बारिश अगस्त में हुई। इस दौरान 390.3 मिमी बारिश हुई, जोकि सामान्य से 67 फीसदी अधिक है। इस महीने में सामान्य रूप से 233.1 मिमी बारिश दर्ज होती थी। इसके बाद जून और जुलाई में बदरा ठीक बरसे। इस दौरान 243.4 मिमी और 203.7 मिमी बारिश हुई। इसमें जून के महीने में 228 फीसदी अधिक बारिश हुई। साथ ही, सितंबर में सामान्य से 56 फीसदी अधिक बरसात हुई। सफदरजंग मौसम केंद्र में इस बार अब तक 192.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। आमतौर पर यहां 123.5 मिमी बारिश होती है। 2011 से यह दूसरी बार है जब सितंबर में 14 दिन बारिश रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश रिकॉर्ड

स्टेशन --- कितनी बारिश (मिमी) --- कितनी अधिक हुई बारिश (प्रतिशत)
सफदरजंग --- 1029.9 --- 61
पालम --- 830.3  --- 39
लोदी रोड  --- 953.6  --- 49
रिज  --- 948.3 --- 70
आया नगर  --- 813.6 --- 48
(नोट: यह आंकड़े मौसम विभाग के अनुसार हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें