फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Report: पांच साल बाद दिसंबर में नहीं हुई बारिश, आज छाया रह सकता है घना कोहरा

Mon, 02 Jan 2023 12:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो सकती है। चार जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पिछले पांच साल के बाद 2022 के दिसंबर माह में एक भी दिन बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने के कारण औसत अधिकतम तापमान भी साल 2017 के बाद सबसे अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, इस बार शीतलहर भी दर्ज नहीं की गई है, जबकि इससे पहले साल 2016 के दिसंबर माह में एक भी दिन बारिश नहीं हुई थी। 

विज्ञापन

बीते पांच साल की बात करें तो, पिछले साल दिसंबर माह में सबसे ज्यादा चार दिन बारिश दर्ज की गई। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस माह दो दिन कोल्ड डे की स्थिति रही, लेकिन शीतलहर नहीं चली।

केंद्र के अनुसार मौसमी दशाओं में आए बदलाव के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़त हुई। दिन के समय दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को मौसम में बदलाव नजर आया। आशंका है कि दो दिन बाद दिल्ली में ठिठुरन एक बार फिर बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री तक पहुंच सकता है।

5.5 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
केंद्र के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो सकती है। चार जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में चार और पांच जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

केंद्र के अनुसार दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें