फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में 20 घंटों से हो रही बारिश, कल भी दौर रहेगा जारी, दफ्तरों में फंसे कर्मचारी

Sat, 08 Oct 2022 07:30 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, दिल्ली

सार

सुबह ऑफिस व अन्य काम के लिए घर से निकले लोग बारिश के कारण अपने गंतव्य तक भीगकर ही पहुंच सके। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया और लोगों को परेशानी हुई। अब मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली-एनसीआर में हो रही लगातार बारिश - फोटो : ani
दिल्ली और आसपास लगे सभी शहरों में शनिवार को दिनभर बारिश होती रही। इस दौरान लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, यह दौर कल भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में बारिश(फाइल) - फोटो : Social media
सुबह ऑफिस व अन्य काम के लिए घर से निकले लोग बारिश के कारण अपने गंतव्य तक भीगकर ही पहुंच सके। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया और लोगों को परेशानी हुई। अब मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है। लोगों ने एसी का इस्टेमाल करना कम कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत - फोटो : amar ujala
शाम को दिल्ली और आसपास के सभी शहरों में भारी जाम लगा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, साइकिल या पैदल यात्रियों को भीगना पड़ा। ऑफिस या अन्य कार्य करने के बाद घर लौटने वाले लोग बिना भीगे घर नहीं पहुंच सके।

4 of 6
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : ANI
आईएमडी विज्ञानी आरके जेनामणि ने बताया, ''दिल्ली में सभी 12 स्टेशनों पर बारिश हुई। कल भी मध्यम बारिश जारी रहेगी। हालांकि तेज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। कल भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 अक्तूबर के बाद भारी बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन मध्यम या हल्की बारिश हो सकती है।''
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उन्होंने आगे कहा, ''कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके बाद वहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान में आठ और नौ अक्तूबर जबकि पश्चिमी एमपी और गुजरात में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

सात जगह धराशायी हुए पेड़

करीब चौबीस घंटे लगातार हुई रिमझिम बारिश के चलते सात जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए, जबकि कई जगहों पर भारी जलभराव के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली में सुभाष नगर वाटिका अपार्टमेंट, सीआर पार्के मार्केट-2, सफदरजंग एनक्लेव, कालू सराय, एंड्रूजगंज, ढाका कॉलोनी और महिंद्रा पार्क ए ब्लॉक में शनिवार को पेड़ गिरने की शिकायत एमसीडी को मिली। एमसीडी को जलजमाव की केवल एक शिकायत मुनिरका से मिली। लेकिन दिल्ली के सभी हिस्सों में जलजमाव की समस्या हुई। सराय काले खां फ्लाईओवर के पास, पटपड़गंज गांव मुख्य मार्ग, मदर डेयरी अंडरपास, करावल नगर, सेक्टर-10 द्वारका, नजफगढ़ मेन, राजापुरी, पीरागढ़ी, नांगलोई, मुंडका इत्यादि इलाकों सड़कों पर भारी जलजमाव का सामना लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें