फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम : नवंबर शुरू... सर्दी अब भी गायब, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दूर है ठंडक

Sun, 03 Nov 2024 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर शुरू हो चुका है, लेकिन अब भी सर्दी गायब है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों बढ़े हुए हैं। एक सप्ताह के मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है और न ही पश्चिम विक्षोभ आएगा। इस कारण तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। हालांकि, अगले सप्ताह से सुबह कुहासा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


अमूमन 2 से 6 नवंबर तक अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस और 7 नवंबर से 11 नवंबर तक अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन कुछ सालों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.9 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान में किसी प्रकार से विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 3 से 8 नवंबर तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आनी शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें