अलीपुर के एक गोदाम में आग लगी है। जानकारी के अनुसार आग एक गोदाम में लगी है जो शिवल धर्मकांटा के पास है। दमकल की 35 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं।
अग्निशमन अधिकारी विरेंदर सिंह ने बतायाकि आग पर काबू पा लिया गया है। हमें (कल) शाम करीब 4 बजे फोन आया। अभी 35 फायर टेंडर काम पर हैं.। अधिकारियों सहित लगभग 200 अग्निशमन कर्मी अग्निशमन अभियान में शामिल हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में स्थित एक फैक्टरी में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। 35 दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया। आग में कोई घायल नहीं हुआ है और आग बुझाने का अभियान जारी है।
अलीपुर के फिरनी इलाके में फैक्टरी में आग लगने की सूचना शाम करीब चार बजे मिली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि घटना चिंताजनक है और वह व्यक्तिगत रूप से इस पर नजर रख रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के संपर्क में हैं और हर संभव आधिकारिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि गोदाम का इस्तेमाल कागज और रसायनों के भंडारण के लिए किया जाता था, लेकिन सटीक विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं है।