फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना, फरवरी में ही दिल्ली-एनसीआर का पारा पहुंचा 30 के पार

Sat, 18 Feb 2023 11:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म फरीदाबाद रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दिल्ली के दो इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि औसत अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। 

विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.7 डिग्री दर्ज हुआ। अभी अगले सप्ताह तक मौसम के तेवर ऐसे ही रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 30-31 डिग्री के बीच बना रहेगा।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म फरीदाबाद रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि गुरुग्राम में 28.9, नोएडा में 29.4 और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना है। रविवार को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 23 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें