फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: बारिश के नहीं आसार, हवा में सुधार बरकरार,16.9 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

Wed, 09 Nov 2022 11:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, इसके विपरित धूप निकली रही और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। हवा में नमी का स्तर 45 से 86 फीसदी रहा।
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, हवा की सेहत में सुधार बरकरार रहेगा।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 16.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते आठ सालों में सबसे अधिक रहा। इससे पहले साल 2014 में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, इसके विपरित धूप निकली रही और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। हवा में नमी का स्तर 45 से 86 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें