फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: आज फिर दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, आंधी-तूफान की भी आशंका 

Mon, 25 May 2020 04:50 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूरे देश समेत राजधानी दिल्ली में भी लगातार गर्मी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस हफ्ते के अंत तक धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। जबकि मंगलवार को तापमान 46 डिग्री पार कर जाने की आशंका है। 
विज्ञापन

 

पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई की रात को हालात बदल सकते हैं। पूर्व से आने वाली हवाओं और वेस्टर्न डिस्टबेंस का असर देखने को मिलेगा। बारिश और तेज हवाओं के चलते पारा गिरकर 38-39 डिग्री तक जा सकता है। हवा की रफ्तार 30-40  किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है। 

दिल्ली के पालम इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान 45.4 जबकि नियूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने औसत अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । नमी का स्तर अधिकतम 49 और न्यूनतम 15 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेलिसियस रहने पर लू की स्थिति की घोषण की जाती है, जबकि लगातार दो दिन दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने पर भीषण लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें