फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: तीन दिन बाद राजधानी में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री तक बढ़ा

Fri, 13 Mar 2026 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 मार्च के बीच तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि 15 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बाद का कर्तव्य पथ का नजारा, file - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अब दिन ही नहीं रात भी गर्म होने लगी है। आलम यह है कि जहां सुबह-शाम हल्की सर्दी होती थी, अब वह लगभग खत्म हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन


अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है। वहीं, अगले छह दिनों में न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा। यह तापमान सामान्य से करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा, 14 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

बृहस्पतिवार को दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। लेकिन, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन


15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 मार्च के बीच तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि 15 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13, 14, 15, 16 और 17 मार्च को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें