फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Demotion: दिल्ली पुलिस के एसआई की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल, लिखा था- सर वापस सिपाही बना दो; दिलचस्प है वजह

Fri, 13 Mar 2026 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक सब इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों से एसआई से वापस सिपाही बनाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद खूब चर्चा हो रही है।
 
विज्ञापन
demo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर मुझे वापस सिपाही बना दो। सुनने में अटपटा लगेगा, लेकिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक सब इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों से एसआई से वापस सिपाही बनाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल एसआई का कहना है कि उसे आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है। एसआई के पद पर रहते हुए उसे काम ज्यादा करना पड़ रहा है। जब वह सिपाही था तो अपनी पढ़ाई कर पा रहा था। परीक्षा देने के बाद वह जब एसआई बना तो अब पढ़ाई नहीं हो पा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए विभागीय पत्र के बारे में दिल्ली पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक डिमोशन की मांग करने वाला सिपाही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहा है। उसका मानना है कि एसआई का काम संभालने के दौरान उसे पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से वह सिपाही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ज्यादा समय दे पाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 11 मार्च को जारी किए गए वायरल विभागीय पत्र के मुताबिक करावल नगर थाने में तैनात एसआई ने खुद को सिपाही के पद पर वापस करने का लिखित अनुरोध वरिष्ठ अधिकारियों से किया है। लेकिन अब वह एसआई का पद छोड़कर वापस अपना पुराना सिपाही का पद संभालना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें