फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: 2011 के बाद सबसे अधिक रहा न्यूनतम तापमान, अगले सप्ताह बढ़ेगा सर्दी का अहसास

Thu, 10 Nov 2022 09:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली में सुबह सड़कों पर हल्की धुंध देखी गई। हालांकि, धूप निकलने के साथ धुंध छंट गई थी। दिनभर धूप निकली रही और अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 49 से 94 फीसदी तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर माह में सर्दी की न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड बना रहा है। पारा सामान्य से तीन अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 11 सालों में सबसे अधिक रहा है। इससे पहले 2011 में पारा 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह तक सर्दी का अहसास बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन


दिल्ली में सुबह सड़कों पर हल्की धुंध देखी गई। हालांकि, धूप निकलने के साथ धुंध छंट गई थी। दिनभर धूप निकली रही और अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 49 से 94 फीसदी तक दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बना, लेकिन इसका प्रभाव हल्का रहा है। अगले सप्ताह से मौसम के करवट लेने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में सुबह हल्की धुंध छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। अगले सप्ताह तक मौसम में बदलाव होगा व सुबह-शाम सर्दी का अहसास बढे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें