फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhawla murder rape case: छावला की बेटी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Thu, 10 Nov 2022 07:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chhawla murder rape case: राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय सह-संयोजक जगदीश ममगांई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नजर में यदि पुलिस, निचली अदालत और उच्च न्यायालय ने अपना कार्य ठीक से नहीं किया, तो उन पर कार्रवाई करनी चाहिए...
विज्ञापन
Chawla murder rape case: छावला की बेटी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छावला की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश तेज होता जा रहा है। गुरुवार को भी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। छावला की रहने वाली 19 वर्षीय देश की बेटी के हत्यारों को सज़ा दिलाने के लिए लोगों ने नारेबाजी भी की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपराधियों को बरी किए जाने के लिए कानूनी एवं सामाजिक मोर्चे पर पुरजोर संघर्ष का एलान किया गया। छठ घाट, क़ुतुब विहार पर छावला और आसपास के लोग इकट्ठा हुए। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं की आंखों में आंसू और आक्रोश स्पष्ट नजर आया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय सह-संयोजक जगदीश ममगांई भी उपस्थित थे। जगदीश ममगांई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नजर में यदि पुलिस, निचली अदालत और उच्च न्यायालय ने अपना कार्य ठीक से नहीं किया, तो उन पर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन एक युवती के साथ हुई बर्बरता पर किसी को भी दोषी न मानना न्याय संगत नहीं माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें