फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water Crisis News: जल संकट से जूझ रही दिल्ली, टैंकरों के सामने लग रहीं लंबी लाइनें; मचा हुआ है हाहाकार

Mon, 03 Jun 2024 09:09 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Water Crisis Update News: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर कम होने के साथ ही जल संकट गहराया हुआ है। गर्मी की वजह से पानी की मांग बढ़ गई है। कई इलाकों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। जहां पर लोगों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। ताजा मामला दिल्लीके गीता कॉलोनी का है।
विज्ञापन
टैंकर से पानी लेते लोग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही जल का संकट गहराया हुआ है। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है तो कई जगहों पर पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में पानी लेने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। बढ़ते तापमान के साथ हरियाणा से पानी की आपूर्ति में कमी से यमुना नदी में पानी का जलस्तर कम हुआ है। जिससे दिल्ली में हर जगह पानी की किल्लत हो गई है। 

विज्ञापन

दिल्ली के गीता कॉलोनी में टैंकर से पानी लेते लोग
दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत के चलते लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों को टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। गांधी नगर से अक्षरधाम की ओर गीता कॉलोनी के पास लाल बत्ती पर जैसे ही पानी का टैंकर आया तो लोग पानी लेने के लिए आ गए। इन दिनों लोग जान की परवाह किए बिना ही पानी लेने के लिए टैंकर के ऊचर चढ़ जा रहे हैं।

सरकार की अपील
इस जल संकत के दौरान सरकार ने अपील की है कि दिल्लीवासी कारों को खुले पाइप से न धोएं और टंकियों से पानी ओवरफ्लो होने से बचाएं। पानी के दुरुपयोग पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

आतिशी ने लिखी केंद्र और राज्यों को चिट्ठी
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चिट्ठी लिखी थी। पत्र में अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई। 

गर्मी में बढ़ी पानी की मांग
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार गर्मी में पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है। पिछले वर्ष दिल्ली में बिजली की सबसे अधिक मांग 7438 मेगावाट रही थी, जबकि इस साल बिजली की अधिक मांग 8302 मेगावाट तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की मांग बहुत बढ़ गई है। वहीं, पड़ोसी राज्यों ने दिल्ली को देने वाले पानी में कमी कर दी है। इस तरह मांग बढ़ गई और आपूर्ति कम हो गई है।

टैंकर की संख्या बढ़ाई, एक बार सप्लाई
आतिशी ने बताया कि बोरवेल 6-7 घंटे चलते थे, अब 14 घंटे तक चलाए जा रहे हैं। वाटर टैंकर की संख्या भी बढ़ाई गई है। यमुना में पानी का स्तर लगातार घट रहा है, इसलिए कुछ और कदम उठाने पड़े हैं। मंगलवार से ही दिल्ली के जिन हिस्सों में दिन में दो बार सप्लाई की जाती है, उसे कम कर दिया गया है। अब इन इलाकों में दिन में एक ही बार सप्लाई होगी। दूसरी बार सप्लाई होने वाला पानी बचाकर उन इलाकों में भेजा जाएगा, जहां पर बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में पेयजल संकट
रोहिणी, बेगमपुर, इंद्र एन्क्लेव, रोहिणी सेक्टर-24 स्थित पाकेट-8,16,12,11 व 18, बेगम विहार, बेगमपुर, बेगमपुर गांव, राजीव नगर व कैलाश विहार में पानी की दिक्कत है। सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी व जहांगीरपुरी के कुछ हिस्से में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। यमुनापार के न्यू माडर्न शाहदरा, न्यू अशोक नगर, चिल्ला गांव, मध्य दिल्ली के सराय रोहिल्ला, मानकपुरा, डोलीवालान, प्रभात रोड, रैगरपुरा, बीडनपुरा, देव नगर, बापा नगर, नाइवालान, बलजीत नगर, रणजीत नगर, दक्षिणी पटेल नगर, ईस्ट पटेल नगर में जल आपूर्ति प्रभावित है। ओखला के फेज-2 में संजय कालोनी, संगम विहार, देवली में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है। वहीं, बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ में पानी का संकट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें