सोशल मीडिया में उड़ रही अफवाहों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर चलाकर इसे हिंसा से जोड़कर बता रहे हैं।
ऐसे लोगों को चिह्नित कर पुलिस ने कार्रवाई का मन बना लिया है। आम लोग टोल फ्री नंबर 155 और 260 पर कॉल कर इसकी जानकारी दे सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देेने की अपील की है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था कि अगर किसी व्यक्ति के पास हिंसा से जुड़ी किसी तरह का वीडियो हो तो वे दिल्ली पुलिस से शेयर करे ताकि जांच में मदद मिल सके।
बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 और 25 फरवरी को हुई हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं।