निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरुवार को दयालपुर थाने में हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज कर लिया गया। आईबी के जवान अंकित शर्मा की हत्या के बाद उनके परिजनों ने ताहिर पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था।
अंकित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ताहिर हुसैन व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पूरे हिंसा मामले की जांच अब अपराध शाखा की एसआईटी करेगी। इससे पूर्व पुलिस ने गुरुवार को ताहिर के मकान की तलाशी ली। यहां से पेट्रोल बम, गुलेल और तेजाब बरामद हुआ।
उपद्रवियों ने ताहिर के मकान की छत से हमला किया। शुरुआत में ताहिर इससे इंकार करता रहा, लेकिन बवाल का वीडियो सामने आया तो ताहिर ने मान लिया कि वीडियो उनकी छत का ही है। ताहिर ने बताया था कुछ लोगों ने जबरन छत पर कब्जा कर वारदात को अंजाम दिया।