फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने वाले आरोपी शाहरुख ने दायर की जमानत याचिका

Wed, 06 May 2020 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी शाहरुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान 24 फरवरी पर कांस्टेबल पर बंदूक तानने के आरोप में गिरफ्तार शाहरुख ने आज कड़कड़डूमा कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। उसकी याचिका पर आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी।

विज्ञापन




पुलिस ने दिल्ली हिंसा मामले की पहली चार्जशीट में शाहरुख को बनाया आरोपी
पूर्वोत्तर दिल्ली हिंसा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट में शाहरूख (जिसने हेड कांस्टेबल दीपक दहिया और अन्य लोगों पर गोली चलाई थी), कलीम अहमद और इश्तियाक मल्लिक के खिलाफ पुलिस ने कुछ दिन पहले ही पहली चार्जशीट दायर की है।

फरवरी महीने में उत्तर पूर्वी जिले के जाफराबाद इलाके में हुई हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर खुलेआम पिस्तौल तानने वाले मोहम्मद शाहरुख पठान को क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रदर्शन और पथराव के दौरान तैश में आकर उसने फायरिंग की थी। उसने पिस्तौल मुंगेर से खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें