फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार खत्म, आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत

Thu, 06 Feb 2020 08:28 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 8 फरवरी को मतदान होगा। 6 फरवरी की हर चुनावी हलचल पढ़ें-  
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:25 PM, 06-Feb-2020

योगी आदित्यनाथ को नोटिस

चुनाव आयोग ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी किया। सीएम योगी ने करावल नगर की चुनावी रैली में कहा था कि अरविंद केजरीवाल शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला रहे हैं।  
 
 

07:04 PM, 06-Feb-2020

दिल्ली भाजपा ने फर्जी संदेश पर एफआईआर दर्ज कराई - यहां देखें कॉपी 

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के कथित लेटर पैड पर एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल करा दिया गया जिसमें दिल्ली चुनाव में भाजपा के पिछड़ने और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की बात कही गई थी।
 

06:44 PM, 06-Feb-2020

कांग्रेस दिल्ली में सबको चौंका सकती है : सुरजेवाला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि कांग्रेस दिल्ली में उसी तरह से सबको चौंका सकती है, जैसे पिछले साल हरियाणा में किया था। दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को शाम को प्रचार थम गया। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में कुछ चैनल कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें दे रहे थे, लेकिन हमने 31 सीटें जीतीं। यह फिर से होने जा रहा है। 

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा तथा दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप को झूठों की सरकार और झूठों के सरदार बताते हुए सुरजेवाला ने उन पर दिल्ली में स्वास्थ्य, प्रदूषण से राहत देने, शिक्षा, पीने के साफ पानी की आपूर्ति और सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दहशत में हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस बार भी भाजपा तीन से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकती है, जो उसने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतीं थी।
 

06:10 PM, 06-Feb-2020

चुनाव प्रचार को लगा विराम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार पर आज शाम 6 बजे विराम लग गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह रोड शो, जनसभा, भाषण के माध्यम से प्रचार नजर आया। भाजपा की ओर से गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, महाबली खली, सनी देओल और मनोज तिवारी जैसे नेता डटे रहे। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किया।  
 

विज्ञापन
04:25 PM, 06-Feb-2020

भाजपा प्रतिनिधि मंडल करेगा मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात

आज शाम करीब सात बजे भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल निर्वाचन सदन में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधि मंडल में मीनाक्षी लेखी, संजय मयुख और ओम पाठक शामिल हैं।

03:48 PM, 06-Feb-2020

अमित शाह का रोड शो

हरिनगर में भाजपा प्रत्याशी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के लिए अमित शाह ने किया रोड शो। अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी रहे मौजूद। 
 
 

03:32 PM, 06-Feb-2020

11 निर्दलीय उम्मीदवारों को नहीं मिली राहत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई से गुरुवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरी शंकर की पीठ ने उम्मीदवारों की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इससे पहले उनके नामांकन को खारिज करने के खिलाफ उनकी याचिका को एकल न्यायाधीश ने भी खारिज कर दिया था। याचिका में एकल न्यायाधीश के इस आदेश को पलटने का अनुरोध किया गया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन अस्वीकार किए जाने को चुनौती देने वाली इस याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद केवल चुनाव याचिका पर ही सुनवाई हो सकती है।
 

03:18 PM, 06-Feb-2020

मुंडका में जेपी नड्डा की रैली

मुंडका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया, जिसमें रेसलर योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट भी मौजूद रहे। 

02:13 PM, 06-Feb-2020

'आप' ने लॉन्च की 'अमित शाह का उल्टा चश्मा डॉट कॉम' वेबसाइट

आम आदमी पार्टी ने 'अमित शाह का उल्टा चश्मा डॉट कॉम' नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट के जरिए यह दिखाया गया है कि दिल्ली में पहले के हालात कैसे हैं और केजरीवाल सरकार के आने के बाद कितना कुछ बदला है। 

 

02:09 PM, 06-Feb-2020

संजय सिंह को नोटिस 

चुनाव आयोग ने आप नेता संजय सिंह को नोटिस जारी किया। संजय सिंह ने बयान दिया था कि भाजपा और अमित शाह दिल्ली में हालात बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं ताकि चुनाव को टाला जा सके। अमित शाह बताएं कि उनकी दिल्लीवालों से क्या दुश्मनी है और वह ऐसा क्यों कर रही है। 

यहा पढ़ें चुनाव आयोग का नोटिस 

 

01:42 PM, 06-Feb-2020

भाजपा पर केजरीवाल का पलटवार

केजरीवाल बोले, मुझे हराने के लिए भाजपा ने धुरंधर भेजे 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के चुनाव प्रचार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे आदमी को हराने के लिए भाजपा ने धुरंधर बुलाए। देश में काम की राजनीति पर वोट होगा। इन्हें डर है कि काम की राजनीति अगर फैलती गई तो कांग्रेस और भाजपा की धर्म की राजनीति खत्म हो जाएगी।
 

01:11 PM, 06-Feb-2020

केजरीवाल पर स्मृति ईरानी का हमला

गुरुवार को भाजपा सांसद स्मृति ईरानी भी चुनाव मौदान में सक्रिय नजर आईं। उन्होंने प्रचारे के दौरान आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सत्ता में बैठते ही दो बंगले और 17 गाड़ियों के मालिक बन गए।

12:58 PM, 06-Feb-2020

नई दिल्ली नामांकन न भर पाने वाले उम्मीदवारों की याचिका खारिज

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ नामांकन नहीं भर पाने वाले 11 उम्मीदवारों की याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। 

12:42 PM, 06-Feb-2020

भाजपा के लिए सनी देओल का प्रचार

उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल भी रोड शो करने पहुंचे।

12:39 PM, 06-Feb-2020

सीमापुरी में अमित शाह का रोड शो

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृहमंत्री अमित शाह ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ लोजपा प्रमुख चिराग पासवान और भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

12:37 PM, 06-Feb-2020

चुनाव आयोग को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित तौर पर शैक्षिक योग्यताएं छिपाने के लिए आप उम्मीदवार विशेष रवि का नामांकन खारिज किए जाने की मांग वाली याचिका पर निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा। मामले पर अगली सुनवाई कल होगी। रवि के खिलाफ भाजपा नेता योगेंद्र चंदोलिया ने याचिका दायर की थी।

12:16 PM, 06-Feb-2020

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर 'आप' पर साधा निशाना

भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने गुरुवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि 8 फरवरी को दिल्ली वाले केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देंगे।

11:26 AM, 06-Feb-2020

शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचेंगे दिल्ली

आज दिल्ली के करावलनगर विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। यहां से मोहन सिंह बिष्ट भाजपा के उम्मीदवार हैं।

11:12 AM, 06-Feb-2020

'शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों को केजरीवाल खिला रहे बिरयानी' पर सीएम योगी को नोटिस

तिमारपुर में मनोज तिवारी का रोड शो

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर जनता को संबोधित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें