फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक:  भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेंगी अतिरिक्त टीमें

Mon, 07 Jun 2021 05:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली पुलिस और प्रशासन की टीमें लोगों पर रखेंगीनजर
  • कोविड से बचाव के नियमों का पालन कराना किया जाएगा सुनिश्चित
विज्ञापन
delhi unlock - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सोमवार से मॉल, बाजार समेत सभी कार्यालय भी खुल चुके हैं। ऐसे में यह भी जरूरी है कि लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। इसके लिए दिल्ली पुलिस और सभी जिला प्रशासन ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अतिरिक्त टीमें तैनात की हैं, जो संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि  बाजार मॉल और शराब की दुकानों के आसपास काफी लोगों की भीड़ आती है। ऐसे में यह स्थान कोरोना के सुपर स्पाइडर बन सकते हैं। लोग कोविड से बचाव के नियमों का पालन करें।  इसके लिए इन सभी जगह पर दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस के की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। यह टीम लोगों पर नजर रखेगी, जो भी व्यक्ति को भीड़ से बचाव के नियमों का उल्लंघन करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पिकेट लगाई गई हैं।  सभी बाजारों के व्यापार मंडल अध्यक्षों को भी अनलॉक के नियमों के विषय में बारीकी से बताया गया है। इसके अलावा बाजारों में पुलिस की तरफ से लगातार लोगों को नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पोस्टरों के माध्यम से उन्हें संक्रमण से बचाव के विषय में जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन


दक्षिण पूर्वी जिले के अधिकारी बताया कि 50 टीमों का गठन किया गया है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट के लिए अलग से 10 टीमों का गठन किया गया है। यह बाजार में आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाने के लिए जागरूक करेंगी। 

उत्तर पूर्वी जिला अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कोविड के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए 34 टीमों का गठन किया गया है। इसमें अलग-अलग विभाग के अधिकारियों समेत सिविल डिफेंस के कर्मचारी भी होंगे जो लोगों पर नजर रखेंगे। काफी समय बाद दिल्ली में लॉकडाउन खुला है ।ऐसे में जरूरी है कि लोग लापरवाही ना बरतें और संक्रमण से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें