फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल में महिला बनकर घुसता था ये आदमी, करतूत जानकर पुलिस हैरान

Tue, 17 Sep 2019 02:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रावास में चोरी की घटना सामने आई है जिसने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है और आप भी पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार को श्रीराम कॉलेज के बीकॉम आनर्स की छात्रा ने शिकायत दी है कि बीते 12 सितंबर को छात्रावास में उसके कमरे में रखे करीब 2 हजार रुपये और डेबिट कार्ड किसी ने चोरी कर लिए। उसके कमरे में दूसरी छात्रा के रखे करीब 1 हजार रुपये भी चोरी कर लिए।

कुछ ही देर बाद जब दोनों को चोरी की घटना का पता चला तो उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराने के लिए संबंधित बैंक की हेल्पलाइन पर शिकायत भी की, लेकिन तब तक उसके बैंक खाते से करीब 45 हजार रुपये निकाले जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी छात्रा को उसके पिता से मिली जब कैश निकाले जाने की सूचना उन्हें मोबाइल पर एक मैसेज के जरिए प्राप्त हुई थी। छात्रा की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से संपर्क साधा।

बताया जा रहा है कि प्रबंधन से बातचीत के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने छात्रावास का सीसीटीवी फुटेज देखा तो उन्हें एक छात्रा कमरे में अंदर जाती दिखाई दे रही थी। जब जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज से जो खुलासे हुए उससे पुलिस भी दंग रह गई।

जांच के दौरान उन्हें पता चला कि कोई पुरुष महिला बनकर आता था और छात्रावास में चोरी करता था। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें