जीडीए की योजना इंदिरापुरम एक्सटेंशन को व्यवस्थित तरीके से बसाने की है। योजना में लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए सड़कों को 12 से 30 मीटर तक का बनाया जाएगा। भविष्य में जाम की समस्या न आए, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजना में लोगों को समुचित हरियाली उपलब्ध होगी। योजना की विभिन्न पॉकेट में छोटे और बड़े कई पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा नई हरित पट्टियां और सड़कों के बीच सेंट्रल वर्ज भी विकसित होंगे।
क्षेत्र में 280 एकड़ जमीन, 220 का होगा डी-नोटिफिकेशन
इंदिरापुरम में कनावनी गांव से सटी 280 एकड़ जमीन का जीडीए ने नोटिफिकेशन कराया था। जीडीए ने अब तक इस जमीन को अवार्ड घोषित नहीं किया है। शासन की मांग पर जीडीए ने ऐसी जमीनें जिनका नोटिफिकेशन होने के बाद अब तक अवार्ड घोषित नहीं हुई हैं, इसमें इंदिरापुरम एक्सटेंशन की 220 एकड़ जमीन का ब्यौरा डी-नोटिफिकेशन के लिए भेजा है। बाकी 60 एकड़ जमीन पर जीडीए का स्वामित्व है। ऐसे में जीडीए की मांग पर शासन जल्द बाकी 220 एकड़ जमीन को जल्द डी-नोटिफिकेशन करेगा।
जीडीए की योजना इंदिरापुरम से सटे 60 एकड़़ क्षेत्र में इंदिरापुरम एक्सटेंशन बसाने की है। योजना के ले-आउट पर काम शुरू कर दिया गया है। योजना में ग्रुप हाउसिंग की जगह एकल यूनिट आवासीय भूखंड होंगे। योजना में कोई सड़क 40 फुट से छोटी नहीं होगी- कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए