फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के चलते स्थगित की ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा, 3 जुलाई को जारी होगी नई डेट शीट

Sat, 27 Jun 2020 04:47 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्थगित की ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा को स्थगित कर दिया। यह परीक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होने वाली थीं। अब कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि सभी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों के लिए संशोधित डेटशीट 3 जुलाई को अधिसूचित की जाएंगी। 
विज्ञापन


शिक्षक और छात्र देश के विभिन्न हिस्सों में अध्ययन सामग्री की अनुपलब्धता और इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी जैसे मुद्दों का हवाला देते हुए ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) का विरोध करते रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस परीक्षा को को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इसमें कहा गया कि मौजूदा स्थिति के कारण सभी संबंधित हितधारकों, विशेष रूप से छात्रों को परीक्षा की अपनी निर्धारित गतिविधियों में शामिल होने में मुश्किल हो सकती है। सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए नई डेटशीट तीन जुलाई को विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा अधिसूचित की जाएगी और 10 जुलाई से परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन


देश में कोविड-19 महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर दिल्ली है। शुक्रवार तक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 77,240 मामले सामने आए हैं और इससे 2,492 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें