फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने साबित किया दिल्ली पुलिस है ‘दिल की पुलिस’

Sat, 27 Jun 2020 04:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • - सुनसान इलाके में कार खराब होने से परेशान गुरुग्राम की युवती की मदद की
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमला मार्केट थाने में तैनात एक सिपाही ने अपने काम से साबित कर दिया कि दिल्ली पुलिस ‘दिल की पुलिस’ है। सिपाही ने एक सुनसान इलाके में कार खराब होने के बाद परेशान गुरुग्राम की एक युवती की कार ठीक करवाकर उसको घर पहुंचने में मदद की। युवती ने भी दिल्ली पुलिस की जमकर सराहना की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे कमला मार्केट में तैनात सिपाही महेश रामलीला मैदान के पास गश्त कर रहा था। पूरा इलाका सुनसान था। महेश ने गेट नंबर-5 के पास एक युवती को परेशान देखा। सिपाही युवती के पास पहुंचा और कारण पूछा। युवती ने अपना नाम श्रद्धा सोमानी बताया। उसने कहा कि वह गुरुग्राम में रहती है और मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। 

दिल्ली किसी से मिलने आई थी, वापस जाने के दौरान कार खराब हो गई। लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। महेश ने युवती के कार की जांच खुद की, तो पता चला कि बैटरी खराब हो गई है। वह बैटरी को निकालकर अपनी बाइक से दरियागंज ले गया। तब तक सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं। वहां से जामा मस्जिद के मोटर मार्केट भी गया, बाजार बंद था। उसके बाद उसने एक कार मैकेनिक को फोन किया, लेकिन पता चला कि वह अलीगढ़ गया हुआ है। 
विज्ञापन


उस मैकेनिक से नंबर लेकर दूसरे मैकेनिक से संपर्क किया। लेकिन दूर होने की वजह से उसने आने में असमर्थता जताई। महेश ने हिम्मत नहीं हारी और वह बैटरी लेकर मैकेनिक के घर पहुंच गया। उसने मैकेनिक की मदद से दूसरी बैटरी ली और मैकेनिक को बाइक पर बिठाकर रामलीला मैदान पहुंच गया। दूसरी बैटरी कार में लगाते ही स्टार्ट हो गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद महेश अपने मकसद में कामयाब हो गया। जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने सिपाही के कार्य की सराहना करते हुए उसे पुरस्कृत करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें