फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि, बीएसएफ मुख्यालय की दो मंजिलें सील

Mon, 04 May 2020 01:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BSF - फोटो : a
विज्ञापन

एक कर्मचारी में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दिल्ली स्थित मुख्यालय की दो मंजिलों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बीएसएफ का आठ मंजिला मुख्यालय लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यहीं सीआरपीएफ का मुख्यालय भी है जिसे दो कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को सील कर दिया गया था।



उन्होंने कहा कि स्टाफ के एक सदस्य के संक्रमित मिलने के बाद बीएसएफ मुख्यालय की दो मंजिलों को सील कर दिया गया है। इन मंजिलों को संक्रमण मुक्त करने की कवायद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और ड्यूटी पर अभी बेहद कम कर्मचारी ही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें