फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Turkman Gate Violence: पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार, उपद्रवियों की पहचान का काम जारी

Wed, 07 Jan 2026 02:06 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में पत्थरबाजी मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Delhi Bulldozer action - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के अभियान ने हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत देर रात यह कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस अभियान का विरोध किया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। विरोध कर रहे लोगों की भीड़ ने पुलिस और एमसीडी की टीम पर पथराव कर दिया। इस हिंसक घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पथराव की इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उपद्रवियों की पहचान का काम तेजी से जारी है। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे हिंसक रूप देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी।

पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। एफआईआर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ है, हालांकि पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन



पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल रेंज), मधुर वर्मा ने कहा, 'पत्थर फेंकने वालों को दो-तीन मिनट में भगा दिया गया, पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।'
विज्ञापन





सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी नितिन वलसन ने कहा, 'रात में एमसीडी के कर्मचारी जेसीबी लेकर आए थे। हमने लोगों को बताया कि यह कोर्ट का आदेश है और वे इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं। उन्होंने अपील की, लेकिन उन्हें स्टे ऑर्डर मिला। 25-30 लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। जवाबी कार्रवाई में, हमने उन्हें पीछे हटाने के लिए बल का इस्तेमाल किया। इस पत्थरबाज़ी में पांच पुलिस अधिकारी घायल हो गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हमने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। तोड़फोड़ का काम एमसीडी कर रही है। जितना काम होना था, उतना हो गया है, और काम अभी भी जारी है। हमने कल ड्रोन कैमरे भी लगाए थे, हम सभी कैमरों की जांच कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें