फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire News: नरेला में फैक्टरी में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मी मौके पर

Wed, 07 Jan 2026 01:58 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के नरेला भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्टरी में आज भीषण आग लग गई। फैक्टरी नंबर बी-2568 में लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए, घटना स्थल पर एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने और कुछ ही देर में इसने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी की तीनों मंजिलों पर आग फैल गई, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिन्हें दूर से भी देखा जा सकता था।

जब आग लगी, तब फैक्ट्री में मज़दूर मौजूद थे, लेकिन वे किसी तरह बचकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। आग बुझाने की कोशिश में एक दर्जन से ज़्यादा फायर टेंडर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें