फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पति:  तुगलकाबाद में महिला की गला घोंटकर हत्या, फिर कमरे को ताला लगा हुआ फरार, ऐसे खुला राज

Sun, 01 Aug 2021 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति नंदा नायक उर्फ नंदू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को हत्या के एक मामले में नंदू को सरेंडर करना था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे पर बाहर से ताला लगातार फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। महिला अपने कमरे में बिस्तर पर मृत थी। मृतका की शिनाख्त झरना (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति नंदा नायक उर्फ नंदू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को हत्या के एक मामले में नंदू को सरेंडर करना था। वह दो जून से जमानत पर बाहर आया हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि उसी केस को वापस लेने के लिए आरोपी लगातार परिवार पर दबाव बना रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शनिवार को गोविंदपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला घर में मृत है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुगलकाबाद एक्सटेंशन के मकान में तीसरी मंजिल पर पहुंची। कमरे पर बाहर से ताला लगा था।

विज्ञापन

पुलिस ने पड़ोसियों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर बिस्तर पर झरना का शव पड़ा था। उसके गले पर चुन्नी लिपटी थी। पड़ोस में रहने वाले झरना के परिजन भी वहां पहुंच गए। गला घोंटकर झरना को मौत के घाट उतारा गया था।

परिजनों ने शक जाहिर किया कि झरना की हत्या उसके नंदू ने की है। दरअसल नंदू और झरना का कई सालों से विवाद चल रहा था। झरना सीआर पार्क में एक कोठी में खाना बनाने का काम करती थी। 2017 में नंदू ने पत्नी पर हमला किया था। झरना के भाई व जीजा ने बचाने का प्रयास किया था तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला किया था। पुलिस ने उसी समय हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में दो जून को नंदू जमानत पर आया था।

परिवार का आरोप है कि जेल से आने के बाद नंदू झरना और बाकी परिजनों पर हत्या के प्रयास का केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहा था। परिजन ने कई बार पुलिस से शिकायत की और कोर्ट भी चले गए थे।

फिलहाल उसकी जमानत रद्द कर दी गई थी। रविवार कोउसे दोबारा से जेल जाना था। आरोप है कि शनिवार को गुस्से में नंदू ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में कमरे का ताला बाहर से लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शाम के समय ही आरोपी नंदू को को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें