दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री कैलाश गहलोत ने लॉकडाउन के चौथे चरण में मेट्रो कैसे चलेगी उसके बारे में बताया, साथ ही ये भी कहा कि अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है।
कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) मेट्रो चलाने के लिए तैयार है लेकिन फैसला केंद्र को करना है। उन्होंने बताया कि हर स्टेशन पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, सैनिटाइजेशन का काम लगातार किया जाएगा और करेंसी के प्रयोग को प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा।
कैलाश गहलोत ने ये भी बताया कि अगर किसी स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होगी तो लोगों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। सिर्फ मुख्य स्टेशन ही खुलेंगे ताकि उपलब्ध लोगों का बेहतर इस्तेमाल कर यात्रियों की यात्रा का सुरक्षित इंतजाम किया जा सके।