फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार इस्तेमाल की शोल्डर लाइट, जानें क्यों होता है इसका इस्तेमाल

Sun, 10 Sep 2023 10:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

G20: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात के समय सड़कों व रूट पर तैनात किए गए ट्रैफिक पुलिस जवानों के कंधों पर लाइट लगाई गई थी। इससे विदेशी मेहमानों को लगा कि सड़कों पर पुलिस की उपस्थिति है।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार इस्तेमाल की शोल्डर लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 के दौरान पुलिस के साथ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी नए लुक में नजर आई। जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रात के समय शोल्डर लाइट का इस्तेमाल किया। इससे विदेशी मेहमानों को ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति दिख रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने हाथ में लाइट रॉड भी ले रखी थी। बताया जा रहा है कि रात के समय शोल्डर लाइट का दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात के समय सड़कों व रूट पर तैनात किए गए ट्रैफिक पुलिस जवानों के कंधों पर लाइट लगाई गई थी। इससे विदेशी मेहमानों को लगा कि सड़कों पर पुलिस की उपस्थिति है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव के आदेश पर जी-20 सम्मेलन के लिए 800 शोल्डर लाइटें खरीदी गईं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये छोटी लाइट ट्रैफिक कर्मी के लेफ्ट कंधे पर लगाई जाती है। इसमें से तरह-तरह की लाइट चमकती रहती है। इस लाइट से सड़क पर ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति आसानी दिख जाती है। नौ व 10 सितंबर की रात इन लाइटों को इस्तेमाल किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब इन लाइटों को इस्तेमाल आम रूटीन में रात के समय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें